भागलपुर, फरवरी 1 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 7 मवेशियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसबी 19 वीं वाहिनी कि ए कंपनी धनतोला के जवानों द्वारा शुक्रवार के सुबह बॉर्डर पिलर संख्या 127 से एक किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के नेतृत्व में अन्य एसएसबी जवान भारत नेपाल सीमा पर गश्ती कर रहे थे।तभी सुबह के करीब साढ़े 8 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 127 के समीप से नेपाल की तरफ से तस्करी के उद्देश्य से कुछ अज्ञात लोग मवेशियों के साथ भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।तभी गश्ती कर रहे जवानों को सामने से आते देख अज्ञात तस्कर मवेशियों को छोड़ नेपाल की तरफ भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.