भागलपुर, फरवरी 10 -- पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबारी, किशनगंज में आत्मा-वैशाली के सौजन्य मंगलवार को 14 फ़रवरी 2025 तक पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम "ड्रैगन फ्रूट के वैज्ञानिक उत्पादन" विषय पर केंद्रित है। प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्तर-पश्चिमी बिहार के किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों को ड्रैगन फ्रूट की वैज्ञानिक खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज ने की और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रैगन फ्रूट जलवायु परिवर्तन के इस युग में किसानों के लिए एक आशाजनक विकल्प है। इसकी खेती से न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.