भागलपुर, जनवरी 5 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमांचल क्षेत्र के ठाकुरगंज में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बीते कई दिनों से घना कोहरा और सर्द हवा के कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। ठंडी बर्फीली हवा की वजह से ठंड और बढ़ गई है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं और सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। सुबह और शाम के समय सर्द हवा के साथ ठिठुरन इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस ठंड का सबसे अधिक असर मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों को काम की तलाश में निकलना पड़ता है, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण काम के अवसर भी कम हो गए हैं। वहीं खुले में रहने वाले मवेशियों को भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.