भागलपुर, मई 24 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा पंचायत अंतर्गत ग्राम भाग कजलेटा स्थित महादलित टोला में शनिवार को डॉक्टर आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना था। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित 22 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर कार्य किया गया । शिविर में विशेष रूप से महादलित परिवारों के उत्थान पर जोर दिया गया, ताकि वे भी मुख्यधारा से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था सभी पात्र लाभार्थी का बारी-बारी से आवेदन दिया जा रहा है। उनकी समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.