भागलपुर, जून 3 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी पटना के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार माई -बहनमान योजना कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पूर्णिया जिला का समन्वयक नियुक्त किया गया है। सोमवार की संध्या बिशनपर बाजार में स्थानीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पूर्णिया जिले के समन्वयक पिंटू कुमार चौधरी का अभिनन्दन किया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पिंटू चौधरी ने बताया कि पार्टी के द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन चौधरी, शाहनवाज हैदर, केपी आर्य,लाल बाबू, प्रफुल्ल झा,शबीह आलम,समीर आलम सहित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.