भागलपुर, अगस्त 2 -- किशनगंज। एक प्रतिनिधि कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए 21 जुलाई से शुरू हुआ अभियान जिले में सिंथेटिक पैराथाइराइड (एसपी) कीटनाशक छिड़काव अभियान जारी है।इस अभियान में जिले के 6 प्रखंड के 42 हजार 252 घरों में छिड़काव का लक्ष है अबतक तक चार प्रखंड में किशनगंज सदर प्रखंड ,बहादुरगंज,दिघलबैंक और टेढ़ागाछ प्रखंड में छिड़काव किया जा चुका है अब शेष दो प्रखंड में छि ड़काव शुरू हुआ है। यह अभियान बालू मक्खी के प्रकोप को खत्म करने और कालाजार की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने कहा कालाजार एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो बालू मक्खी के काटने से फैलती है। यह मक्खी आमतौर पर घर की दीवारों की दरारों, नमी वाले स्थानों और मिट्टी के घरों में पाई जाती है।एसपी घोल छिड़काव से इन कीटाणुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.