भागलपुर, जुलाई 21 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि कालाजार उन्मूलन के लिए सिंथेटिक पैराथाइराइड (एसपी) कीटनाशक छिड़काव अभियान का शुभारंभ सोमवार को डिभीबीसीओ डॉ. मंजर आलम द्वारा किया गया।किशनगंज सदर प्रखंड के मध्य विधायल समदा में सोमवार को छिड़काव दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह अभियान बालू मक्खी के प्रकोप को खत्म करने और कालाजार की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा। डिभीबीसीओ डॉ. मंजर आलम ने बताया कि इस अभियान में जिले के किशनगंज बहादुरगंज ,ठाकुरगंज ,दिघलबैंक पोठिया एवं टेढ़ागाछ के चिन्हित 21 राजस्व ग्राम के 42 हजार 252 घरों में एसपी घोल छिड़काव किया जाएगा, जिसमे 2 लाख 11 हजार 616 आवादी को बालू मक्खी के।प्रकोप से बचा कर कालाजार से सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.