भागलपुर, मार्च 6 -- किशनगंज। संवाददाता शतरंज खेल के अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फिडे द्वारा तैयार की गई योजना चेस-इन-स्कूल के तहत डांगी बस्ती स्थित कमला नेहरू बालिका मध्य विद्यालय में गुरुवार को एक निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर में विद्यालय के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार कहा कि फिडे का यह कार्यक्रम संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉस के माध्यम से संघ द्वारा पिछले 7 सालों से शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालयों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। आयोजकों ने कहा कि उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमन जी ठाकुर एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.