भागलपुर, अक्टूबर 6 -- बिशनपुर।निज संवाददाता रहमतपारा से सोंथा हाट जानेवाली डीबी 50 सड़क अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के कजलामनी हाट के समीप रविवार की संध्या वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के हल्दीखोरा पंचायत के गोलदार भिट्ठा के खलील अहमद के 25 वर्षीय पुत्र नवाज शरीफ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नवाज शरीफ किशनगंज से अपने घर हल्दीखोरा मोटरसाइकिल से जा रहा था,तभी कजलामनी चौक के समीप एक ट्रक को ओवर टेक करने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार को ट्रक से ठोकर लग गई ,जिससे मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया,जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया अबु नसर,समाजसेवी सब्बू समदानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.