भागलपुर, फरवरी 3 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के सोनार पट्टी रोड में मंगलवार को कार्टून के अंदर कचड़े के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।दो से तीन महीना का बच्चा बताया जा रहा। आसपास के लोगों ने सदर थाना की पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिला है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इधर पुलिस यह जांच कर रही है की नवजात बच्ची का शव किस परिस्थिति में वहां मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और गहराई से छानबीन के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस दर्द विदारक घटना को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है की आखिर इस मासूम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.