भागलपुर, मार्च 29 -- बिशनपुर। निज संवाददाता ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को कोचाधामन थाना में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोचाधामन बीडीओ श्री राम पासवान, सीओ प्रभाष कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बैठक में उपस्थित लोगों से पदाधिकारियों ने हर पर्व की तरह ईद व रामनवमी के पर्व को भी आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद की नमाज को लेकर सभी ईदगाहों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।वही सीओ प्रभाष कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सभी ईदगाहों के समीप मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की व्यबस्था रहेगी, असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कोचाधामन बीडीओ श्री राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.