भागलपुर, जून 21 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाता अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षको के साथ बच्चो को योगाभ्यास कराया गया । विश्व योग दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग जागृति स्कूल में विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था की गई इस जिसमें योग शिक्षक को आमंत्रित कर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया और योग के बारे में विस्तृत जानकारी ली। योग के संबंध में चर्चा करते हुए आनंद मार्ग के जिला भुक्ति प्रधान सुमन भारती ने छात्र-छात्राओं को बताया कि योग ऐसी कला है जो हमारे शरीर व दिमाग के बीच संतुलन स्थापित करता है। अपने शरीर को स्वस्थ व निरोग रखने के लिए हमें योग का अभ्यास करना चाहिए। योग हमें शारीरिक व मानसिक दोनो रूप से मजबूत बनाता है। सुबह व संध्या समय योग करना चाहिए । जिन्हे जो योग असानी से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.