भागलपुर, मार्च 18 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के छैतल पंचायत के दिघली गांव में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से तीन परिवार का आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। घर में रखा हजारों रूपया नगद राशि सहित घर में रखे सभी सामान जल गये। अगलगी की इस घटना में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के लगभग दस बजे प्रखंड के छैतल पंचायत अंतर्गत दिघली गांव में खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई जो पल भर में विकराल रूप धारण कर हजारों की संपत्ति को राख में तब्दील कर दिया। वही अगलगी की सूचना मिलने पर ठाकुरगंज थाना से दमकल वाहन मौके पर पहुंची। परंतु विलंब से पहुंचने के कारण संपत्ति का नुकसान ज्यादा हुआ। इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये नगदी के साथ-साथ घर का समान भी जल गया । पीड़ित परिवारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.