भागलपुर, जनवरी 2 -- किशनगंज. वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर किशनगंज जिले के किशनगंज, पोठिया एवं कोचाधामन प्रखंड के कुल 78 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। दोबस्ती पर्चा वितरण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह भूमि बेचने हेतु नहीं है। उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती की गई भूमि की बिक्री किए जाने की स्थिति में उक्त भूमि स्वतः सरकार के अधीन चली जाएगी। वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीसीएलआर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनिकेत कुमार सिंह, किशनगंज, पोठिया एवं कोचाधामन के अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.