भागलपुर, जनवरी 12 -- किशनगंज । संवाददाता नए एसपी संतोष कुमार ने पदभार संभालते ही सख्ती और सुधार की मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस थानों में आम लोगों की सुविधा और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए एसपी संतोष कुमार ने सभी थानों में सख्त निर्देश जारी किए हैं की अब किसी भी व्यक्ति की थाने में एंट्री बिना रजिस्टर किए नहीं होगी। थाने में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का कारण विजिटर रजिस्टर' (आगंतुक पंजी) में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। बिना किसी उचित कारण के आने वालों को रोका जाएगा। इस नियम का मुख्य उद्देश्य थानों में बिचौलियों की अनावश्यक एंट्री रोकना, आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के काम करवाना और पुलिस की छवि को बेहतर बनाना है। सोमवार से इस नियम की शुरुआत की गई।जहां...