भागलपुर, जनवरी 7 -- पौआखाली। एक संवाददाता बुधवार की सुबह नगर पंचायत पौआखाली अंतर्गत फुलवारी निवासी व समाजसेवी, अधिवक्ता केशव कुमार देवनाथ का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पौआखाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और हर वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। वही पौआखाली और फुलवारी क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। समाजसेवी व अधिवक्ता केशव कुमार देवनाथ की मानवता और परोपकार की लोग चर्चा कर रहे थे। उनके निधन पर, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर,पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि धनपति सिंह, पूर्व मुखिया अजय सिन्हा, पूर्व समिति प्रदीप सिन्हा, मनोज शाह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप दास, अशोक कुमार अधि...