भागलपुर, अक्टूबर 10 -- किशनगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात्रि को ब्लॉक चौक के पास एक कार से ले जाए जा रहे 335.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।शराब बंगाल से मधेपुरा ले जाया जा रहा था।उत्पाद विभाग ने बिहार सरकार लिखी एक कार 335 लीटर शराब की जब्त, एक फरार एक गिरफ्तार टीम का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी कर रहे थे।टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब लेकर किशनगंज कोचाधामन के रास्ते मधेपुरा ले जाया जा रहा है। जिसे टीम ने घेरकर ब्लॉक चौक पर रोका तो कार सवार एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसके बाद एक युवक को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.