भागलपुर, जनवरी 30 -- दिघलबैंक। विभागीय निर्देश के आलोक में शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा निवृत्त प्राचार्य विनोदानंद ठाकुर, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, प्रखंड संसाधन केंद्र से डाटा ऑपरेटर कामरान अख्तर एवं तौहीद आलम, साधन सेवी प्रमोद द्विवेदी तथा शिक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया ।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाल मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनके सपनों को उड़ान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा विशेष होता है और उसका प्रत्येक प्रयास सराहना के योग्य है। बाल मेला बच्चों को रचना...