भागलपुर, जनवरी 29 -- दिघलबैंक। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बुधवार कि देर शाम नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 14 मवेशियों को जब्त किया है।यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की बी कंपनी दिघलबैंक के सीमा चौकी डुब्बाटोली के जवानों द्वारा पीलर संख्या 134/1 के नजदीक सीमा से करीब 30 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से कि गई है। जब्ती की जानकारी देते हुए कंपनी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे तभी शाम के करीब साढ़े सात बजे पीलर संख्या 134/1 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को कुछ मवेशी दिखाई दिये जिसे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत कि ओर लाया जा रहा था।लेकिन जवानों को आता देख तस्कर आरोपी मवे...