अररिया, जनवरी 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सोमवार को किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरगढ़ चौक के समीप ट्रक व डंपर की सीधी भिड़ंत में मरे तीनों मृतकों की पहचान मंगलवार को हो गई है। मृतकों में चालक नन्हे सिंह (45) पिता हीरा सिंह, ग्राम सेरिया बैजू बसतपुर सिवान, राजीव कुमार (26) पिता विजय कुमार यादव, सेरिया बसतपुर सिवान तथा धर्मेंद्र सिंह पिता अंबिका राय, पुराना किला, पोखरा, सिवान है। इस संबंध में सुखानी थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे हटा दिया गया है। चावल से लदे ट्रक की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में यातायात थाना किशनगंज में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...