अररिया, अप्रैल 29 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के मारवाड़ी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मंगलवार को डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।फुलवाड़ी में रहने वाले मजदूर सनोज महतो का डेढ़ वर्षीय बेटा दिव्यांशु उर्फ कालू एक कार की चपेट में आया गया था।बताया जाता है की मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मारवाड़ी कॉलेज के समीप एक कार ने बच्चे को ठोकर मार दी। ठोकर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।सूचना पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजन गमगीन है।अचानक से हुए हादसे से पिता की तो दुनिया ही उजड़ गई।बच्चे की मां व पिता शव देखकर दहाड़ मार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.