भागलपुर, नवम्बर 16 -- किशनगंज. संवाददाता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, जिला शतरंज संघ तथा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सहयोग से स्थानीय सम्राट अशोक भवन में रविवार को तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ प्रमंडलों से कुल 97 बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रह्लाद कुमार ने बताया कि पटना, कोसी, तिरहुत, सारण, भागलपुर, मगध, मुंगेर, दरभंगा एवं पूर्णियां प्रमंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.