भागलपुर, जनवरी 29 -- ठाकुरगंज। प्रखंड के भात गांव पंचायत अतर्गत गलगलिया बाजार स्थित भगवान शिव एवं मां काली मंदिर परिसर में मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर भातगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे बैंड-बाजों के साथ शामिल हुए। प्रतिमा गलगलिया बाजार से दरभंगियाटोला, घोषपाड़ा, सहनीटोला, बस स्टैंड, पवन चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और मां काली के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।तीन दिवसीय महोत्सव में मंगलवार को कलश यात्रा, बुधवार को वेदी पूजन व हवन तथा गुरुवार को नगर भ्रमण, प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रमों में द्...