अररिया, जनवरी 6 -- पौआखाली। एक संवाददाता जनवरी माह की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। पौआखाली रसिया पंचायत के प्रगतिशील किसान निरंजन सिंह ने आलू की खेती को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार, लगातार गिरते तापमान और पाले की स्थिति के कारण आलू की फसल प्रभावित हो रही है। वही किसान निरंजन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जारी कनकनी और धूप न निकलने के कारण आलू के पौधों में 'झुलसा रोग' के लक्षण दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा, "पत्ते काले पड़ रहे हैं और पौधों का विकास रुक गया है। अगर मौसम का मिजाज यही रहा, तो पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। किसान निरंजन सिंह ने आगे बताया कि किसानों ने खाद, बीज और सिंचाई में पैसा लगाया है। आलू की फसल इस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.