भागलपुर, फरवरी 8 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा में सेवा दे रहे प्रधानाचार्य कामाख्या चरण सिंह की सेवानिवृत्ति पर रविवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय खानाबाड़ी के प्रधानाचार्य निरोध सिन्हा ने की, जबकि संचालन उ.म.वि. बेह्बुलडांगी के प्रधानाचार्य फतहुल बारी ने किया। सम्मान समारोह में कामाख्या चरण सिंह को गुलदस्ता, सहित अन्य उपहार भेंट में दिया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अवधेश कुमार कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह मोड़ है जहां शब्दों से ज्यादा भावनाएं बोलती हैं। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, वे अपनी प्रेरणा से समाज को हमेशा मजबूत बनाते रहते हैं। इसके अलावा विद्यालय की शिक्षिका हेमंती लाहिड़ी ने सम्मान पत्र पढ़ते हुए उनके सफर का जिक्र किया । ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.