भागलपुर, जनवरी 25 -- किशनगंज एक संवाददाता। जिले में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न हो गया। हालांकि कई जगहों पर स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया। इस दौरान नम आँखों से माँ सरस्वती को विदाई दी गई। विसर्जन से पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद शहर के प्रमुख नदी घाटों में प्रतिमा विसर्जन की गई। इस दौरान विद्यर्थीयों ने अबीर ग़ुलाल लगाया। इसके पहले शुक्रवार एवं शनिवार को भक्तिमय एवं सादगी के साथ माँ सरस्वती पूजा की गई।शहर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान सहित पूजा पंडालों में विद्या की अधिषठात्री देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से माहौल भक्तिमय बना रहा। घरों में भी विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती...