भागलपुर, दिसम्बर 12 -- ठाकुरगंज। उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 23 सीआरसी के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न नवाचारों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यालयी छात्रों में विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाओं को तलाशना है। साथ ही इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और उससे जुड़ी चुनौतियों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा, रोबोटिक्स और तकनीकी नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट पेश किए। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.