अररिया, दिसम्बर 23 -- किशनगंज. वरीय संवाददाता मंगलवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक सोलर मॉडल गाँव के चयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप में सहभागिता बढ़ाने तथा आवासीय घरों में स्वयं बिजली उत्पादन को प्रोत्साहित कर नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 29.02.2024 को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के सभी जिलों में एक-एक सोलर मॉडल गाँव विकसित किया जाना है। यह मॉडल गाँव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उक्त योजना के प्रभावी क...