भागलपुर, जून 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा फॉरबिसगंज डोम सड़क में पगडरा चौक से बीरवन जाने वाली पक्की सड़क में पगड़ेरा यादव टोला वार्ड संख्या 14 में नाला नहीं रहने स हल्की सी बारिश होने पर सड़क झाील में तब्दील हो जाता है। इसके कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सुमन कुमार यादव, उमेश यादव, संतोष यादव, चंदन कुमार, चंद्र कुमार आदि ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा घर के बेकार पानी मुख्य मार्ग में छोड़ने व थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। अधिक बारिश होने पर चलने में लोगों को कठिनाई होती है। लोगों ने डीएम से नाला निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.