भागलपुर, जनवरी 30 -- टेढ़ागाछ । टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल की ओर से आ रहे एक आरोपी को देसी एवं विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुबह करीब 6:30 बजे नियमित गश्ती के दौरान गर्राटोली टावर के पास की गई, जहां सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को लगभग एक किलोमीटर तक खदेड़कर पकड़ लिया।पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक को जब्त किया, जिस पर बोरे में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। तलाशी के दौरान विदेशी शराब ब्लैक ओक प्रीमियम की 24 बोतल (कुल 9 लीटर), रियल गोल्ड विदेशी शराब की 24 बोतल (कुल 12 लीटर), रश्मि लीची देसी शराब की 92 बोतल (27.6 लीटर) तथा रश्मि लीची देसी शराब की 60 बोतल (14 लीटर) बरामद की गई। इस प्रकार कुल...