अररिया, जनवरी 13 -- किशनगंज। संवाददाता सदर प्रखंड के भेड़ियाडांगी के पास मंगलवार को डीएम विशाल राज व विधायक कमरूल हुदा ने तौहीद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन फीता काटकर किया।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई। डीएम विशाल राज ने कहा कि युवा वर्ग डाइविंग की ट्रेनिंग लेकर वाहन चलाने के नियमों को जान सकते है और ट्रैफिक सिग्नल का पालन कर सकते है।डीएम ने कहा कि ट्रैफिक नियम को जान कर उन्हें अपने व्यवहार में शामिल किया जाना चाहिए।विद्यायक कमरूल हुदा ने कहा कि जो यहां अच्छे से प्रशिक्षण लेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी।इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम,तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतिउर्रहमान,एडिशनल डीटीओ प्रशांत सलिल, एमवीआई तरुण कुमार, शाहिद रब्बानी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.