भागलपुर, दिसम्बर 24 -- पोठिया, निज संवाददाता मंगलवार रात को पोठिया थाना क्षेत्र के डांगी बस्ती में मो बारुल के घर आग लगने से घर सभी समान सहित मो बारूल का एक मवेशी आग में झुलस कर मर गया है।मंगलवार रात को डांगी बस्ती में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया,जब मो बदरूल के घर निकट पुआल के ढेर में आग की चिंगारी ग्रामीणों ने देखा। डांगी बस्ती निवासी शिक्षक मो सहबाज आलम ने बताया देखते ही देखते मो बदरूल के घर को आग अपने अगोश में लिया। आग इतनी भयानक थी की घर का सभी समान सही एक मवेशी भी जलकर स्वाह हो गया। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने अनंफनन में अग्निशमन दस्ता को वाहन सहित घटना स्थल पर रवाना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.