भागलपुर, मार्च 16 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और गृह प्रसव को शून्य करने के उद्देश्य से रविवार को टेढ़ागाछ प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को संस्थागत प्रसव के महत्व और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, जीविका दीदियों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए गए कि वे लोग गर्भवती महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करें। संस्थागत प्रसव से मातृ मृत्यु दर में आएगी कमी: सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने कहा गृह प्रसव के कारण जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कई बार मां और शिशु की जान भी खतरे में पड़ जाती है।संस्थागत प्रसव से मातृ मृत्यु दर और शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.