भागलपुर, दिसम्बर 12 -- पोठिया। पोठिया थाना क्षेत्र के टीपीझाड़ी पंचायत अंतर्गत सालबागान के एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। साल बागान निवासी एक महिला ने गुरुवार को अज्ञात के विरुद्ध चोरी की शिकायत पोठिया थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से बुधवार की रात एक गैस सिलेंडर एवं एलईडी टीवी की चोरी अज्ञात चोर द्वारा कर ली गयी थी। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 308/24 दर्जकर अनुसंधान शुरू किया। ईधर कांड के अनुसंधान एवं मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने सालबागान स्थित मोती राजभर के घर मे छापेमारी की। जहां से चोरी की गई गैस सिलेंडर एवं टीवी को बरामद किया गया। तत्प...