भागलपुर, दिसम्बर 5 -- पोठिया। शुक्रवार को रायपुर पंचायत अंतर्गत खरखरी गांव में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के नेतृत्व में 84 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. सफ़िदा सुल्ताना बेगम ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI इस दौरान लगभग 20 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गईI डॉ. नीलम कुशवाहा ने बत...