भागलपुर, अगस्त 28 -- किशनगंज. हिंदुस्तान प्रतिनिधि। महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया किशनगंज के संचालन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अभिलाषा कुमारी शर्मा ने महानंदा जीविका एफपीसी के शेयरधारक जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि, किशनगंज जिला में चाय पत्ता की खेती और पत्ता तोड़ने के कार्य से जुड़े किसानों के लिए यह लाभकारी होगा। उन्होंने बताया कि हमारी जीविका दीदियाँ, नारी शक्ति हैं। वे अब टी फैक्ट्री का संचालन करेंगी। चाय पत्ता की खेती करने वाली किशनगंज की जीविका दीदियों के लिए आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनेगा। आने वाले समय में महानंदा लीफ के नाम से इस फैक्ट्री में बनी चाय, देश दुनिया में अपनी पहचान बनाएगी। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.