भागलपुर, मार्च 16 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस व एसटीएफ की टीम ने टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल बदमाश को गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया है।आरोपी को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार बदमाश शानू उर्फ मोहम्मद आरिफ खान ठाकुरगंज मदरसा रोड का रहने वाला है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल आरोपी को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।इसके विरुद्ध सदर थाना व ठाकुरगंज थाने में अपराधिक मामले दर्ज है।आरोपी फरार चल रहा था।जिले के टॉप 10 बदमाश शानू उर्फ मोहम्मद आरिफ खान के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में तीन मामले दर्ज थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.