भागलपुर, जनवरी 29 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं वाहिनी की 'सी' कंपनी, पानीटंकी द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग, नक्सलबाड़ी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 258 बोतल अवैध शराब बरामद की व एक वाहन जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या एसएसबी को विश्वसनीय सूचना मिली कि सिक्किम से बिहार की ओर अवैध शराब की तस्करी एक कार से की जा रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक (जीडी) रोहित सिंह के नेतृत्व में 'सी' कंपनी पानीटंकी एवं नक्सलबाड़ी आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा रतखोला ट्रैफिक मोड़, नक्सलबाड़ी के पास संदिग्ध वाहन को रोका गया। तला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.