भागलपुर, जुलाई 10 -- किशनगंज। निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को किशनगंज में दौला पंचायत के अमीन निरंजन कुमार को 1 लाख रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सुबह में बस स्टैंड के पास की गई।पीड़ित से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।दौला पंचायत के बलिया मंझौक के मोहम्मद अजमेर आलम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसमें यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी की उनके जमीन के मुआवजे के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवाद 30 जून को दर्ज करवाई गई थी।परिवाद दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया।सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 50/25 के तहत 9 जुलाई को मामला दर्ज करवाया गया। कार्रवाई निगरानी डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.