रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री रामनवमी पूजा महा समिति एक अप्रैल को भव्य मंगला शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर डोर- टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके तहत मंगलवार की शाम को किला मंदिर प्रबंध समिति एवं श्रीरामनवमी पूजा समिति के साथ मंदिर प्रांगण में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता किला मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुप कुमार उर्फ बाबू साहेब तथा संचालन महासचिव प्रो संजय सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासमिति के महासचिव विशाल जायसवाल ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महासमिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साव भोपाली एवं पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस बार की रामनवमी ऐतिहासिक, आकर्षक एवं मनमोहक झांकी जुलूस के साथ मनाई जाएगी। इसमें रामगढ़ जिला के सभी रामनवमी कमेटी एवं अखाड़ा अपने-अपने टोली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.