मुंगेर, नवम्बर 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थानान्तर्गत अतिसुरक्षित किला परिसर स्थित अधिवक्ता विमल सिंह के घर से शुक्रवार की अपराह्न बाइक सवार चोर ने दिनदहाड़े इन्वर्टर के बैट्री की चोरी कर ली। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अधिवक्ता द्वारा चोरी की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी से चोर की पहचान की। चोरी में संलिप्त कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज अग्रवाल टोला निवासी 22 वर्षीय आशुतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोर ने चोरी के बाद बैट्री 43 सौ रुपए में एक दुकान में बेच दिया था। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर नीलम चौक स्थित एक बैट्री दुकान पर पुलिस ने दबिश देकर चोरी का बैट्री बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार चोर आशुतोष कुमार को जेल भेज दिया गया है। चोरी का...