बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किला में आयोजित टाइगर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वैभव स्टेडियम किला में खेला गया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का जोश बढ़ाती दिखी। फाइनल मैच किला टाइगर क्रिकेट क्लब और शंकर क्रिकेट क्लब 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किला टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किला टाइगर ने निर्धारित 12 ओवर में संतुलित बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकर 11 की टीम लगातार विकेट गिरने के कारण दबाव में आ गई और पूरी कोशिश के बावजूद 90 रन ही बना सकी। इस तरह किला टाइगर ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनू पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोनू पांडे ने तीन ओवर की प्र...