नैनीताल, नवम्बर 5 -- नैनीताल। फ्लैट्स मैदान मल्लीताल में नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित प्रथम कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को किलर्स फुटबॉल क्लब और न्यू चैलेंजर के बीच खेला गया। जिसमें किलर्स ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आठ नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुख्य अतिथि दर्जाधारी शांति मेहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। देवेंद्र बोरा, अयूब खान व पवन ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान सभासद गजाला कमाल, भगवत रावत, काजल आर्य, रमेश प्रसाद, मोहन चिलवाल, अनिल कटियार, गोपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.