रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- खटीमा। प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, खटीमा के आदेशों पर किलपुरा रेंज में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार, किलपुरा वन क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर बिछवा में यह कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन्य जीवों की सुरक्षा, वन्य जीवों से अपनी सुरक्षा के उपाय और पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। रेंज अधिकारी मनोज कुमार पांडे ने वन्य जीवों, जंगल और मनुष्य के बीच के महत्वपूर्ण चक्र (इकोसिस्टम) पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को जंगली जानवरों के ऋतु-वार व्यवहार की जानकारी दी और उनसे जंगली जानवरों की सुरक्षा करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.