रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- खटीमा, संवाददाता। किलपुरा रेंज में एक नर हाथी मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएफओ सहित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। मृत हाथी की उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आसपास किसी भी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को किलपुरा रेंजर मनोज कुमार पांडे के निर्देश पर वन विभाग की टीम जंगल में गश्त पर थी, तभी पश्चिमी किलपुरा द्वितीय क्षेत्र में उन्हें एक मृत हाथी दिखाई दिया। टीम ने तुरंत इसकी जानकारी रेंजर को दी। सूचना मिलने पर रेंजर ने सभी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग हिमांशु बागड़ी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ संचिता वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.