कौशाम्बी, अगस्त 30 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद सरायअकिल के गुहौली गांव के सामने किलनहाई नदी में डूबे युवक की दूसरे दिन लाश मिल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुहौली निवासी फूला (22) पुत्र स्व. श्रीनाथ शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ किलनहाई नदी में नहाने गया था। अचानक नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। साथियों ने देखा तो शोर मचाया। गांव के लोग बड़ी संख्या में भागकर आए। घंटों खोजबीन की गई, लेकिन फूला का पता नहीं चला। पुलिस ने नाविकों की मदद से खोजबीन का प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। शनिवार की सुबह फूला का शव गुहौली गांव के सामने ही नदी में उतराता मिला। चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.