पटना, फरवरी 1 -- किलकारी बिहार बाल भवन में रविवार को नव नामांकित बच्चों के लिए एक्सपोजर कक्षा शुरू हुई। इसमें 550 बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। किलकारी परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। सत्र की शुरुआत में किलकारी परिवार के प्रेजेंटेशन से की गयी। किलकारी द्वारा निर्मित दो प्रेरणादायक फिल्में भी दिखाई गईं। इन फिल्मों के माध्यम से अभिभावकों ने जाना कि कैसे यहां के बच्चे विभिन्न गतिविधियों के जरिए सफलता के सोपान चढ़ रहे हैं और उनके नैतिक मूल्यों का संवर्धन हो रहा है। किलकारी की निदेशिका ज्योति परिहार ने अभिभावकों के साथ संवाद किया। अभिभावकों ने माना कि किलकारी बच्चों को अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता और खुला माहौल प्रदान करता है। किलकारी के प्रकाशनों, विशेषकर डायरी लेखन पुस्तक के प्रति बच्चों में उत्साह देखा गया, जिससे उनमें लिखने की आदत ...