भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता हर साल की तरह इस बार भी किलकारी बिहार बाल भवन के बरारी और कंपनीबाग दोनों परिसर में चक धूम-धूम समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। बाल भवन के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि यह कार्यक्रम बरारी परिसर में 31 मई से 23 जून तक चलेगा, जबकि कंपनीबाग परिसर में एक जून से 22 जून तक संचालित होगा। अब तक शहर के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों से करीब ढाई हजार से ज्यादा बच्चों ने समर कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस समर कैंप में विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें नाटक, हरियाणवी नृत्य, कराटे, खो-खो, कुश्ती, भरतनाट्यम, हस्तकला, जादू, गुड़िया निर्माण, सितार वादन, तबला वादन, संगीत, कंटेंपरेरी नृत्य, मंजूषा कला, मंजूषा टेक्सटाइल चित्रकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.