भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता किलकारी बिहार बाल भवन, भागलपुर की बरारी प्रमंडल शाखा में बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए रविवार को विशेष ध्यान सत्र 'आनापान साधना का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विपस्सना केंद्र, भागलपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें बरारी एवं कंपनीबाग परिसर के 12 से 16 वर्ष आयुवर्ग के 55 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मौन प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात विपस्सना केंद्र से आमंत्रित प्रशिक्षक अवधेश कुमार एवं गोविंद चौधरी ने बच्चों को ध्यान की महत्ता, विधि और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आनापान अर्थात सांस के आवागमन पर केंद्रित ध्यान का अभ्यास करवाया और इसे दैनिक जीवन में लागू करने के उपायों को बताया। ध्यान की इस प्रक्रिया से बच्चों को मानसिक शांति, एका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.