पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पीलीभीत। किर्गिस्तान में फंसे लोगों के मामले में उप्र गृह विभाग को जिलाधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। शासन ने पिछले तीन दिन पहले पूरे प्रकरण में संज्ञान लेकर रिपोर्ट और तथ्यात्मक जानकारियां देने को कहा था। इस पर डीएम ने एसपी से बात कर गहराई से छानबीन करा कर रिपोर्ट ली है। किर्गिस्तान में फंसे लोग अपनी वीडियो बना बना कर यहां भेज रहे हैं ताकि उनके बारे में संज्ञान लेकर वतन वापसी कराई जा सके। इसी क्रम में लगातार उनके परिजन पुलिस प्रशासन से मिलते रहे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर पीडितों के परिजनों ने पूरी कहानी कही थी। सोमवार को उनके परिजनों ने वहां प्रताड़ित करते हुए मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यथा कही थीं। साथ ही बताया कि वहां दो लाख रुपये देकर ही वतन वापसी कराने की बात कही जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.